Wednesday , March 18 2026

महिलाओं ने साड़ी में लगायी रेस, नारी शक्ति और सक्रियता का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ”साड़ी गौरव मैराथन” का आयोजन रविवार को देहरादून के जिला प्रोबेशन कार्यालय ने महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में किया। इस विशेष मैराथन में पारम्परिक भारतीय परिधान साड़ी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन

चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से किया गया, जो आगे दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 02 तथा 03 किलोमीटर की दूरी पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्म विश्वास और सक्रियता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परम्पराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।
विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया
कुल 70 से अधिक महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान नविता, द्वितीय स्थान रेखा चौहान तथा तृतीय स्थान मीनू तड़ियाल ने प्राप्त किया। जबकि 03 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीता बहुगुणा, द्वितीय स्थान रियांका तथा तृतीय स्थान

ऋतु ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वालीं मानेश्वरी भी सम्मानित
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह एवं प्रेरणादायी सहभागिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा

समेत अधिकारी, कार्मिक व बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com