Thursday , February 26 2026

होली पर मुरादाबाद मंडल से चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील

होली पर्व को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। विभिन्न प्रमुख रूटों पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग तिथियों के लिए सीटों की उपलब्धता जारी कर दी गई है, ताकि यात्री समय रहते आरक्षण कर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकें। जारी सूची के अनुसार ट्रेन संख्या 09610, चार मार्च, 11 मार्च, 18 मार्च, 25 मार्च एवं एक अप्रैल 2026 को संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 06598 सात मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च, 28 मार्च, 4 अप्रैल, 11 अप्रैल, 18 अप्रैल एवं 25 अप्रैल 2026 को चलेगी। ट्रेन संख्या 04302, 25 फरवरी, 28 फरवरी एवं 3 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09426, 24 फरवरी, 3 मार्च, 10 मार्च, 17 मार्च एवं 24 मार्च 2026 को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04411, विशेष रूप से अनारक्षित कोचों के साथ चलाई जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 04312, 26 फरवरी और दो मार्च 2026 को संचालित होगी। इन ट्रेनों में विभिन्न तिथियों पर 2ए, 3ए, स्लीपर व 3ई श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में 1ए या 3ई श्रेणी उपलब्ध नहीं है। कुछ तिथियों में वेटिंग और आरएसी की स्थिति भी दर्शाई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने और सुविधाजनक यात्रा के लिए समय से टिकट बुक कर लें। सीटों की उपलब्धता 24 फरवरी 2026 को अपराह्न तीन बजे तक की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com