Wednesday , February 18 2026

अमित शाह का बंगाल दौरा! मायापुर ISKCON मुख्यालय में आध्यात्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मायापुर का दौरा करेंगे। वे यहाँ इस्कॉन (ISKCON) के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने इस दौरे की पुष्टि की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य

इकाई के नेताओं ने यह जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि शाह नदिया जिले में स्थित मंदिर में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस दौरान उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि शाह का यह दौरा हाल के महीनों में राज्य के सबसे छोटे दौरों में से एक होगा।
नेताओं के बताया कि शाह मंदिर परिसर में करीब दो घंटे रहेंगे। शाह आध्यात्मिक सभा में शामिल होने से पहले इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
मायापुर: इस्कॉन का वैश्विक केंद्र
मायापुर को ‘आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में जाना जाता है। यहाँ बन रहा ‘चंद्रोदय मंदिर’ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्मारकों में से एक है। अमित शाह का यहाँ आना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान देता है।
दौरे का महत्व
हालांकि यह एक संक्षिप्त और आध्यात्मिक यात्रा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। नदिया जिला अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, और इस्कॉन मुख्यालय में शाह की उपस्थिति बंगाल के सांस्कृतिक ताने-बाने से जुड़ने के एक प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com