Thursday , February 12 2026

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद ईरान भारत के साथ अपनी मजबूत साझेदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने चाबहार बंदरगाह परियोजना को दोनों देशों के बीच सहयोग का जीवंत प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट साझा विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में अहम भूमिका निभा रहा है। ईरानी दूतावास द्वारा आयोजित ईरानी राष्ट्रीय दिवस के स्वागत समारोह में बोलते हुए राजदूत फथाली ने जोर दिया कि भारत और ईरान के रिश्ते हजारों साल पुरानी साझा सभ्यता और इतिहास से गहरे जुड़े हुए हैं। यह सांस्कृतिक विरासत द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की सबसे बड़ी ताकत है।
भारत की ओर से मजबूत संदेश
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत ईरान के साथ अपने स्थायी संबंधों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जॉर्ज ने ईरान की सरकार और लोगों को बधाई दी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com