Thursday , February 5 2026

प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी की दुकानों में ग्राहकों का इंतजार, नहीं उबरा कीमती धातुओं का बाजार

सोने और चांदी के भावों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते सहालग के समय भी खरीदार बाजार से दूर हैं। अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, निशातगंज, महानगर, अलीगंज, कृष्णानगर, आशियाना, हजरतगंज और्गो गोमतीनगर के सर्राफा बाजार की ज्यादातर ज्वैलरी की दुकानों पर सन्नाटा पसरा है। सर्राफा कारोबारी मान

रहे हैं कि भाव में जब तक ”स्थिरता” नहीं दिखेगी बाजारों में रौनक लौटने वाली नहीं है। बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1,65,000 रुपये तो चांदी 3,05,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। चौक के सर्राफा कारोबारी सिद्धार्थ जैन का कहना है कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि सहालग में दुकानों पर ग्राहकों

का इंतजार हुआ हो। दिन में कई बार सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे ग्राहकों में असमंजस है। इक्का-दुक्का ग्राहक आते भी हैं तो भाव पूछकर चले जाते हैं या फिर पुरानी ज्वेलरी के रीसाईकिल करा अपना काम चला रहे हैं। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री एवं अमीनाबाद के कारोबारी प्रदीप

अग्रवाल बताते हैं कि सहालग के मौसम में ग्राहकों की ऐसी खामोशी देखने को नहीं मिली। लोग आकर भाव पूछते हैं फिर चले जाते हैं। कीमतों का अंतर जानने के बाद भाव कब स्थिर होंगे को लेकर सवाल करते हैं और फिर चले जाते हैं। पुरानी ज्वेलरी को या तो रीसाईकिल कराने को लेकर भाव-ताव करते हैं और फिर निकल

जाते हैं। यह सहालग सर्राफा बाजार के लिए अच्छी नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com