Monday , February 2 2026

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

एक तरफ देश में आम बजट पेश हुआ है और दूसरी तरफ भारत के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है जो सिर्फ आंकड़ों की नहीं बल्कि ग्लोबल पावर शिफ्ट की कहानी कहती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक साल 2026 में ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ में भारत का योगदान दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा होगा। पहले नंबर पर चीन लेकिन भारत अब अमेरिका से आगे निकल चुका है। इतना ही नहीं चीन और भारत मिलकर ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ का करीब 44% योगदान देने वाले हैं। आईएमएफ के मुताबिक साल 2026 में ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ में चीन का योगदान होगा करीब 26.6% जबकि भारत 17% के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा। वहीं अमेरिका का योगदान 9.9% रहने का अनुमान है। यानी चीन और भारत मिलकर दुनिया की कुल आर्थिक ग्रोथ का लगभग 43.6% हिस्सा अकेले पैदा करेंगे। अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘दुनिया में शक्ति का संतुलन बदल रहा है। चार्ट से पता चलता है कि इस वर्ष वैश्विक आर्थिक वृद्धि में चीन और भारत का संयुक्त योगदान 43.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें अकेले भारत का योगदान 17 प्रतिशत है। तुलनात्मक रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका का योगदान 9.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। मस्क की ये टिप्पणियां वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और बढ़ते व्यापारिक तनावों के बीच आई हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन और भारत जैसे देशों को निशाना बनाकर घोषित किए गए कड़े टैरिफ उपाय भी शामिल हैं। उनके द्वारा साझा किया गया चार्ट वैश्विक आर्थिक शक्ति में पूर्व की ओर हो रहे बदलाव को दर्शाता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, वैश्विक विकास दर 2026 में 3.3 प्रतिशत और 2027 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2025 के अनुमान से थोड़ा अधिक है। रिपोर्ट में इस बेहतर अनुमान का श्रेय मजबूत प्रौद्योगिकी निवेश, राजकोषीय और मौद्रिक समर्थन, अनुकूल वित्तीय स्थितियों और निजी क्षेत्र के लचीलेपन को दिया गया है, जिन्होंने व्यापार नीति में बदलावों के प्रभाव को कम करने में मदद की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com