Tuesday , January 13 2026

पटरी पर फिर दौड़ेगी श्रीलंका के रेल, इस स्टेशन की मरम्मत में जुटा भारत

चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका में भारत की सहायता से उत्तरी रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत ने महावा जंक्शन से ओमानथाई तक चक्रवात से क्षतिग्रस्त उत्तरी रेलवे लाइन के पूर्ण पुनर्निर्माण के लिए पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया है। भारत ने श्रीलंका में राहत, पुनर्निर्माण सहायता और संपर्क बहाल करने के लिए 28 नवंबर को ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया था। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि काम शुरू होने के अवसर पर आयोजित समारोह में कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और परिवहन मंत्री बिमल रत्नायका उपस्थित थे। मंत्रालय के अनुसार, भारत द्वारा दिए गए 50 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के महावा जंक्शन पर रविवार को पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह भारत द्वारा श्रीलंका को दिए गए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की शुरुआत है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com