मेष- आज आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। प्रेमीजन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनंद और उल्लास से भरपूर रहेगा।
वृष- आज दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के बीच आई गलतफहमियों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
मिथुन- आज परिजनों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके अच्छे कार्यों की सराहना करने के बजाय लोग उनकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र के वातावरण में कुछ तनाव हो सकता है।
कर्क- आज रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में सम्वादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों की चिंता रहेगी।
सिंह- आज प्रबंधन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। शाम के समय किसी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए योजना बना सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी।
कन्या- आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब था उनके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। प्रेमीजन की भावनाओं का अनादर न करें। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
तुला- आज आप रुके हुए कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आपका मानसिक और आर्थिक रूप से काफी सहयोग करेगा। काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। मित्रों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे।
वृश्चिक- आज आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। सहकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है।
धनु- आज नया काम आरंभ करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी।
मकर- आज आपकी दिनचर्या में सुधार आयेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को गहरा और मजबूत करने के लिये रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें।
कुंभ- आज आय के साधनों में कमी आ सकती है। आज भविष्य के लिए कोई काम न छोड़ें। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। अपने अनुभवों को दूसरों पर थोपने से बचें। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।
मीन- आज किसी उत्सव और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिगड़ी हुई बात या डील को आप समझदारी से संभाल लेंगे। किसी प्रोजेक्ट में आ रही आर्थिक बाधा दूर होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको शानदार सफलता मिल सकती है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal