घने कोहरे के कारण शुक्रवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कोहरे से दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 2171) चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी ने इस विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में काफी देर तक चक्कर काटता रहा। विमान ने यहां आसमान में 17 चक्कर काटे। इसके बाद उसे वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यही विमान बाद में लखनऊ से रियाद जाता है। इस विमान के वापस दिल्ली डायवर्ट किये जाने के कारण लखनऊ से सुबह 8 बजे रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 189) को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 5264) करीब 45 मिनट देरी से लखनऊ पहुंची। वहीं रियाद से शुक्रवार सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाला फ्लायनास का विमान (एक्सवाई 333) दोपहर बाद 2:25 बजे लखनऊ पहुंचा। इसी तरह झारसुगुड़ा से सुबह 10:15 बजे लखनऊ आने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5228) दोपहर 12:50 बजे लखनऊ पहुंची। हैदराबाद से दोपहर 1:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 453) शाम 4:50 बजे पहुंची। पटना से शाम 4:10 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 925) 5:30 बजे लखनऊ पहुंची। इसी प्रकार लखनऊ से सुबह 6:15 बजे दम्माम के लिए उड़ान भरने वाला फ्लाइनेस का विमान (एक्सवाई 897) दोपहर बाद 3:15 बजे उड़ान भर सका। लखनऊ से सुबह 7:55 बजे गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 146) करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी। वहीं सुबह 8:50 बजे मस्कट जाने वाली ओमान एयर की उड़ान( डबल्यूवाई 266) 9:35 बजे रवाना हुई। लखनऊ से सुबह 10 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 334) दोपहर बाद 3:50 बजे रवाना हो सकी। लखनऊ से सुबह 10:45 बजे किशनगढ़ जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5223) दोपहर बाद 1:35 बजे उड़ान भर सकी। लखनऊ से दोपहर 11:05 बजे बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2049) 11:50 बजे रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर बाद 2:35 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 758) शाम 5:30 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 4:50 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 435) शाम 6:05 बजे रवाना हुई। लखनऊ से शाम 5:25 बजे झारसुगुड़ा जाने वाली स्टार एयर की उड़ान (एस 5229) रात 8:15 बजे रवाना हुई। लखनऊ से रात 9:20 बजे पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 118) रात 10:30 बजे रवाना हुई। लखनऊ से रात 9:25 बजे रस अल खेमा जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 124) रात 11:30 बजे उड़ान भर सकी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal