Monday , February 16 2026

Patna में भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का किया गया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का उनके गृह राज्य बिहार के दौरे पर मंगलवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन, देर शाम यहां बीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख संजय सरावगी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और मधुबनी पेंटिंग का एक नमूना भेंट किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और रवि शंकर प्रसाद समेत बिहार के कई भाजपा सांसद उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। बाद में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नितिन नवीन जी उस वक्त भावुक हो गए जब उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में अपना सफर शुरू किया था। वह शीर्ष पर पहुंचने से पहले हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com