Monday , July 1 2024

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने महिला टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया नया मुकाम

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान भारतीय महिला टीम ने एक और उपलब्धि हासिल की। ​​हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने वह हासिल किया जो महिला टेस्ट क्रिकेट के 90 साल के इतिहास में कोई भी अन्य महिला टीम हासिल नहीं कर सकी।

भारत ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच की पहली पारी में भारतीय महिला टीम ने 603/6 (घोषित) का विशाल स्कोर बनाया। इसके साथ ही भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 600 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
इससे पहले एक पारी में सर्वोच्च टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ टेस्ट मैच में 575/9 रन बनाए थे। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन और दूसरे दिन के पहले घंटे में साउथ अफ्रीका पर दबदबा बनाया। विशाल स्कोर बनाकर मैच में पकड़ मजबूत कर ली है।

महिला टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर:-
भारत: 604/6d, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
ऑस्ट्रेलिया: 575/9d, 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
ऑस्ट्रेलिया: 569/6d, 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ
ऑस्ट्रेलिया: 525 रन, 1984 में भारत के खिलाफ
न्यूजीलैंड: 517/8 रन, 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ

महिला टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास
बता दें कि पहले दिन शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक और फिर सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 113 गेंद में अपना शतक पूरा किया और जेनेट ब्रिटिन के 137 गेंद में सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद शेफाली ने अपनी बल्लेबाजी को दूसरे गियर में ले लिया और 81 गेंद में अपने अगले 100 रन बनाए।

शेफाली ने दिग्गजों को पछाड़ा
कुल मिलाकर शेफाली अपना दोहरा शतक बनाने के लिए 194 गेंद का सामना किया और एनाबेल सदरलैंड के 248 गेंद में सबसे तेज दोहरे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शेफाली के अलावा, दूसरी भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने अपना वनडे फॉर्म जारी रखा और पहली पारी में 149 रन बनाए। उन्होंने शेफाली के साथ मिलकर पहले दिन 292 रन बनाए और दुनिया में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com