Monday , July 1 2024

नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत

पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड में सात लोगों की मौत हो गई। गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुई और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार, स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक मां और बेटी की मौत हो गई। नेपाल में 10 जून को मानसून का मौसम शुरू हुआ और ताजा मौतों के साथ, बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

दो भारतीयों की मौत
नेपाल में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, इससे पहले दक्षिणी नेपाल से एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस सड़क दुर्घटना में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। भारतीय बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे, इनमें से एक का नाम तमन्ना शेख (35) और दूसरे का नाम इरफान आलम (21) थी। नेपाल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ये हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार पूर्वी पश्चिम राजमार्ग के साथ चंद्रनिगाहपुर खंड में एक पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई।

नदी में जा गिरी थी यात्रियों की बस
इससे पहले मार्च में भी नेपाल के बागमती प्रांत में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक यात्री बस नदी में गिर गई थी। नदी में गिर जाने से एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह बस काठमांडू जा रही थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com