Friday , May 3 2024

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल

मणिपुर में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी थौबल जिले के हिरोक गांव के पास शुक्रवार को सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच हुई है। उन्होंने आगे बताया कि गोलीबारी पहले अज्ञात बंदूकधारियों ने की, जिसके बाद गांव के स्वयंसेवकों को जवाबी कार्रवाई की।

एक घंटे तक होती रही गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच गोलीबारी एक घंटे तक जारी रही। हालांकि, इसके बाद भी इलाके में छिटपुट गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में निंगथौजम जेम्स सिंह नाम का एक व्यक्ति की गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को इंफाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज की जा रही है

घटना स्थल के लिए CRPF को किया गया रवाना

वहीं, स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय पुलिस बलों को हिंसा वाले इलाके में भेजा गया है। वहीं, एक अन्य घटना में संदिग्ध बदमाशों ने शुक्रवार तड़के थौबल जिले से सटे काकचिंग जिले के पल्लेल के पास एक आरा मिल में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, आग की इस घटना के बाद मिल पुरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com