माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X ने गुरुवार को भारत में कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है।
भारत में कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम लॉन्च करने को लेकर एक्स के ऑनर एलन मस्क ने खुद जानकारी दी है। एलन मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस बारे में लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
क्या है कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम
दरअसल, कम्युनिटी नोट्स प्रोग्राम के साथ एक्स पर यूजर्स द्वारा भेजे गए ट्वीट्स को फैक्ट-चेक किया जाता है। ऐसे में अब भारत में भी इस प्रोग्राम के साथ फैक्ट चेकिंग को लेकर योगदान दिया जा सकेगा।
कम्युनिटी नोट्स हैंडल से भारतीय यूजर्स के लिए एक नया पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में लिखा गया है-
“भारत में नए योगदानकर्ताओं का स्वागत है। हमारे पहले योगदानकर्ता आज (गुरुवार) शामिल हो रहे हैं, और हम समय के साथ विस्तार करते रहेंगे। हमेशा की तरह, हम यह सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता की निगरानी करेंगे कि नोट्स अलग-अलग दृष्टिकोण से लोगों के लिए उपयोगी साबित हों,”
कम्युनिटी नोट्स का लक्ष्य
एक्स के मुताबिक, कम्युनिटी नोट्स का लक्ष्य एक्स पर यूजर्स की मदद करते हुए भ्रामक पोस्ट में जरूरी नोट्स जोड़ने की सुविधा के साथ बेहतर जानकारी वाली दुनिया बनाना है।
कंपनी के मुताबिक, कम्युनिटी नोट्स में दुनिया भर के 69 देशों से अलग-अलग लोग जुड़े हैं, जो फैक्ट चेकिंग में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, रोजाना कम्युनिटी नोट्स में योगदानकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal