Friday , May 3 2024

संगीत करियर में आगे बढ़े आयुष्मान खुराना

आयुष्मान अलग तरह की फिल्में करने के लिए मशहूर हैं। फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही है। अब अभिनेता अभिनय को एक तरफ रखकर संगीत करियर में आगे बढ़ने जा रहे हैं और अपने फैंस पर एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे।

हाल ही में, आयुष्मान खुराना ने संगीत लेबल के साथ एक रिकॉर्ड समझौते पर हस्ताक्षर करने की खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया है। इस बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन करने के बाद आयुष्मान खुराना ने कहा ‘लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए उत्साहित हूं’।

आयुष्मान ने अभिनय के अलावा संगीत जगत में भी खूब नाम कमाया है। अभिनेता ने फैंस को पानी दा रंग, नज्म नज्म, सादी गली आजा जैसे कई हिट गाने दिए हैं। अब आयुष्मान की इस उपलब्धि से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दर्शकों को इसकी जानकारी दी है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए देश के प्रमुख म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील साइन की है।’

इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘मैं हमेशा कुछ नया करने जैसी सोच रखने वाले लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। मैं अपने संगीत को वैश्विक दर्शकों तक ले जाना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ, मैं इस क्षेत्र में आगे बढ़ पाऊंगा। मैं लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए काफी उत्साहित हूं। यह कुछ नया होगा, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता के बाद अभिनेता इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com