Saturday , May 11 2024

होली के बाद बढ़ेगी उमस वाली गर्मी, दिल्ली-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी आज बारिश

उत्तर भारत में लगातार गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं बनीं हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं, 26 से 29 मार्च, 2024 के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में हाय गर्मी
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार यानी 23 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम कुछ करवट बदलेगा। इस दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 29 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, कल यानी 25 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

बिहार में होली पर बिगड़ेगा मौसम
होली के दिन बिहार में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com