Saturday , May 4 2024

“भाजपा ने नारी शक्ति को बनाया विकसित भारत की शक्ति”:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महिला रैली को संबोधित करने बारासात पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महिलाओं की भूमिका पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि बीजेपी कैसे नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में कहा कि 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था। इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

नारीशक्ति वंदन अभियान पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।’

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने से पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम में था। वहां उन्होंने भारत सरकार की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। आज एक साथ कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जुड़े नए रूट्स का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि, देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार की प्राथमिकता है। आज कोलकाता की मेट्रो इस बात की भी गवाह है कि भाजपा सरकार कितनी तेजी से काम करती है। 2014 से पहले के 40 वर्षों में कोलकाता मेट्रो का सिर्फ 28 किमी रूट बना था। जबकि भाजपा सरकार के बीते 10 साल में कोलकाता मेट्रो का 31 किमी और विस्तार हो चुका है। ऐसे काम को देखकर पूरा देश, प.बंगाल और हर माता-बहन कह रही है कि अबकी बार NDA सरकार 400 पार।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com