Saturday , July 27 2024

हेल्थ टिप्स : कब्ज का रामबाण घरेलू उपाय…

कब्ज एक आम समस्या बनती जा रही है। हर दूसरा व्यक्ति इससे परेशान है। यह समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी है। जिससे हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि इसका प्रमुख कारण क्या है? इस लेख में कब्ज की समस्या के कारणों और इलाज पर विस्तार से चर्चा करेगें।

कब्ज के प्रमुख कारण

कब्ज की प्रमुख समस्या शरीर में पानी की कमी है। इसके अलावा अधिक लंबे समय तक बैठे रहना, अधिक दवाइयां लेना, खराब हार्मोन्स, अधिक चिकनाई वाली खाद्य पदार्थों का सेवन और फल व सब्जियों का सेवन कम करना कब्ज के प्रमुख कारण होते हैं।

कब्ज का रामबाण इलाज

खूब पानी पीएं- अधिक पानी पीना कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। इससे आंतो की गति तेज होती। जिससे मल मुलायम बनता और मल त्याग में आसानी होती है। इससे कब्ज नहीं होती। पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। इसलिए रोजना करीब आठ गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए।

फाइबर युक्त आहार- कब्ज की समस्या है तो फाइबर से भरपूर आहार लें। यह पाचन क्रिया क्रिया को तेज करने में मददगार साबित हो सकता है। फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। इससे पाचन क्रिया में तेजी आती है। यह आंतों में थोक जोड़ने का काम करता है। जिससे मल मुलायम करने में मदद मिलती है।

नियमित व्यायाम- कब्ज की समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए। अगर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो चलते-फिरते रहें। जिससे आंतो की गति बनी रहे। इसके साथ ही तेल-मसाला वाली चीजें कम खाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com