टाइम्स स्क्वायर में खेल के सामान की दुकान के अंदर एक पर्यटक को गोली मारकर भागने वाले आरोपी का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी पर भी गोली चलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम को भीड़ के कारण जवाबी कार्रवाई नहीं हो सकी और अपराधी भाग निकला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला पर्यटक को गुरुवार की शाम अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारी गई।
एपी, न्यूयार्क। टाइम्स स्क्वायर में खेल के सामान की दुकान के अंदर एक पर्यटक को गोली मारकर भागने वाले आरोपी का पीछा कर रहे पुलिस अधिकारी पर भी गोली चलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम को भीड़ के कारण जवाबी कार्रवाई नहीं हो सकी और अपराधी भाग निकला।
पुलिस ने कहा कि अपराधी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 37 वर्षीय महिला पर्यटक को गुरुवार की शाम अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारी गई। इलाके की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं।
हमलावर की उम्र 15 से 20 साल के बीच
पुलिस ने बताया कि हमलावर की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। वह अभी भी फरार है, उसकी तलाश जारी है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal