Saturday , May 18 2024

हर साल 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस

पूरा देश आज (12 जनवरी) राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट किया है। जिसमें पीएम ने कहा कि भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जन्म-जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शत-शत नमन। इस अवसर पर कई अन्य नेताओं और विपक्षी नेताओं ने भी ट्वीट किया।

पूरा देश आज (12 जनवरी) राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। आज के दिन भारतीय हिंदू साधू, धार्मिक शिक्षक, दर्शनशास्त्री, लेखक, भारतीय गुरू रामकृष्ण के मुख्य शिष्य स्वामी विवेकानंद की जयंती है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट किया है। जिसमें पीएम ने कहा कि भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जन्म-जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शत-शत नमन। ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। एक महान आध्यात्मिक नेता और सुधारक, स्वामी जी ने भारतीयों को उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए देश भर में यात्रा की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महान भारतीय आध्यात्मिक संदेश को पश्चिम तक फैलाया था। उनकी शिक्षाएँ और विचार भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है। सिंह ने लिखा, स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूँ। भारत के प्राचीन ज्ञान-विज्ञान और यहाँ की संस्कृति का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करने में उनका अप्रतिम योगदान है। उन्होंने एक नये और जाग्रत भारत का जो शंखनाद किया था, उससे हमारे देश की युवा पीढ़ी लगातार प्रेरणा प्राप्त कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्शन कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण का आधार मानते थे। उनके विचारों ने युवाओं के चरित्रनिर्माण और उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, महान सनातन धर्म व सर्वसमावेशी हिंदू संस्कृति की आभा को आधुनिक विश्व में प्रसारित करने वाले अद्भुत संत, असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की सभी को हार्दिक बधाई!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज भारत के महान विचारक व दार्शनिक, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, जो भारतीय मूल्यों के प्रतीक और हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

स्वामी जी के विचारों और आदर्शों को श्रद्धांजलि के रूप में, श्री राजीव गांधी ने इस दिन को “राष्ट्रीय युवा दिवस” ​​​​घोषित किया था।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा, भारतीय संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com