Friday , April 18 2025

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) दी है। NCS अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके सुबह 7.53 बजे महसूस किए गए। हालांकि कि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं हैं।

NCS ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में बताया कि, आज यानी 10 जनवरी को सुबह 7.53 बेज 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर रही। यहां आप को बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर कुल 572 द्वीप है। जिसमे से 38 पर लोग स्थाई रूप से रहते हैं। बाकी अन्य द्वीपों पर सरकार का नियंत्रण है, लेकिन लोग नहीं रहते है। बंगाल की खाड़ी में होने के कारण अंडमान में भूकंप के झटके आते रहते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com