Saturday , May 4 2024

कब्ज की समस्या है?जाने बिना दवाई के कैसे पाचन तंत्र को करें सकते दुरुस्त

सुबह-सुबह यदि पेट खराब हो जाए तो पूरा दिन खराब हो जाता है। जिसकी वजह से कई अन्य बीमारियां भी घेर लेती हैं। ऐसे में इस बीमारी के क्या करण है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है, जानना जरूरी है। कब्ज होने का प्रमुख कारण फाइबर और पानी की कमी है। यदि आप नियमित व्यायाम नहीं करते और बाथरूम लगने पर भी नहीं जाते देर तक रोक कर रखते हैं, तो आप को भी कब्ज की शिकायत हो सकती है। कब्ज गंदी आदतों की वजह से हो सकती है। अपने इन्हीं आदतों को पहचानना और उनका समाधान करना कब्ज को रोकने और जड़ से खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खूब पीएं पानी

पाचन तंत्र को दुरूस्त करने के लिए खूब पानी पीएं। क्योंकि पाचन तंत्र को ठीक से काम करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। शरीर में पानी कम होने पर मल शुष्क हो जाता है। जिससे मलत्याग करना कठिन हो जाता है। जिसकी वजह से कब्ज हो जाता है। पूरे दिन पानी पीएं। व्यायाम के कुछ देर के बाद पानी पीना बिल्कुल ना भूलें। क्योंकि व्यायाम के दौरान पसीना निकलता है। जिसकी वजह से शरीर से सारा पानी निकल जाता है। ध्यान देने योग्य वाली बात है कि मीठे पेय, कॉफी और शराब भी निर्जलीकरण का कारण बनते हैं, इससे बचें।

फाइबर युक्त आहार

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर युक्त आहार जरूरी है। क्योंकि फाइबर मल को नरम करता है। इसके साथ ही नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है। फाइबर की कमी को दूर करने के लिए साबुत अनाज, फल, सब्जियां और फलियाँ का सेवन कर सकते हैं।

नियमित व्यायाम करें

आप के लाइफस्टाइल की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। नियमित व्यायाम से आंतों में मांसपेशियों की गतिविधियों को बढ़ावा देता है। जिससे मल त्याग में मदद मिलती है। रोज करीब 30 मिनट व्यायाम जरूरी है। जिसमें वाकिंग, योग या आप जिम के शौकीन हैं तो वही कर सकते हैं।

तनाव और स्ट्रेस से बचें

तनाव और स्ट्रेस भी कब्ज का प्रमुख कारण हो सकता है। अधिक तनाव भी पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। जिससे मल त्याग धीमा हो सकता है। क्योंकि मस्तिष्क आंत के कार्य को प्रभावित करता है। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग जरूरी है। तनाव से दूर रहकर भी पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकते हैं। इसके साथ ही प्रेशर बने तो तुरंत बाथरूम जाएं। इसे रोके रखना कब्ज का कारण बन सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com