Monday , May 13 2024

आज 91वां जन्मदिन मनाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , PM मोदी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) को उनके 91वें जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी। इस ख़ास मौके पर PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

इसके साथ ही आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा एवं योगदान को याद किया। आज खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का एक दुर्लभ उदाहरण हैं। एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

वहीं राहुल गांधी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।”जानकारी दें कि, मनमोहन सिंह आज 91 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस नेता सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उनका जन्म पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है।

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। सिंह ने 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार होने का श्रेय दिया जाता है। सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। वह पिछले कुछ समय से बीमार हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com