Saturday , July 27 2024

इतिहास में पहली बार होगा कि लगातार दो वर्षों तक अमेरिका के राष्ट्रपति भारत का दौरा करेंगे

इतिहास में पहली बार होगा कि लगातार दो वर्षों तक अमेरिका के राष्ट्रपति भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर, 2023 में जी-20 की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली तो आएंगे ही लेकिन उनके वर्ष 2024 में भी भारत आने की सूरत बन गई है।

दो बार भारत आ सकते है बाइडन

दरअसल, अगले साल क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में ही होना है और उसमें भी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के भारत आने की पूरी संभावना है। जो बाइडन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी, 2020 में भारत का दौरा किया था। ट्रंप से पहले जनवरी, 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की यात्रा की थी। ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो बार भारत की यात्रा (पहली यात्रा वर्ष 2010 में) की थी। अगर सब ठीक रहा तो राष्ट्रपति बाइडन इस रिकार्ड की बराबरी करेंगे।

राष्ट्रपति बाइडन की यात्रा को भी इच्छुक है भारत सरकार

सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार राष्ट्रपति बाइडन की द्विपक्षीय यात्रा को भी इच्छुक है। अमेरिकी राष्ट्रपति भी भारत आने को उत्सुक हैं। इस बारे में दोनो देशों के बीच कूटनीतिक संपर्क भी साधा गया है। वैसे जी-20 में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति बाइडन भारत आ रहे हैं लेकिन उनकी द्विपक्षीय यात्रा इस कार्यकाल में संभव नहीं दिख रही। वजह यह है कि अभी वह सितंबर में नई दिल्ली आएंगे और उसके बाद भारत में आम चुनाव की तैयारियां शुरु हो जाएंगी।

नई सरकार की गठन के बाद होगा क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन

संभवत: मई, 2024 में भारत में नई सरकार का गठन होगा और उसके कुछ ही दिनों बाद क्वाड शिखर सम्मेलन के आयोजन की संभावना है। वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में क्वाड शिखर सम्मेलन मई माह में हुआ है इसलिए अगले वर्ष भी इसके आस पास ही शिखर सम्मेलन के आयोजन की संभावना है। क्वाड बैठक के आयोजन में नवंबर, 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ध्यान में रखना होगा।

अभी तक सात राष्ट्रपतियों ने की है भारत की राजकीय यात्रा

मालूम हो कि शीतकाल के दौरान बिरले ही कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत का दौरा करता था। यह सिलसिला वर्ष 2000 में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यात्रा से टूटा। क्लिंटन की इस यात्रा से 22 वर्ष पहले किसीअमेरिकी राष्ट्रपति ने (1978 में जेम्स कार्टर) ने भारत की यात्रा की थी। क्लिंटन के बाद अमेरिका के हर राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में कम से कम एक बार भारत की यात्रा की है। अभी तक सिर्फ सात अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारत की राजकीय यात्रा की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com