कर्नाटक के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपना कमान संभाल लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद कांग्रेस ने भी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

दोनों ही पार्टियों ने कई बड़े वादे किए हैं। एक-दूसरे के घोषणाओं पर सवाल भी उठाने लगे हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘प्रजा ध्वनि’ नाम दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘धोखाधड़ी’ बताया और दावा किया कि अधिकांश कार्यक्रमों की घोषणा मौजूदा भाजपा सरकार ने की थी। उन्होंने आगे कहा, बोम्मई ने कहा कि एक ओर भाजपा देशभक्ति और देश की सुरक्षा के आधार पर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने देश को बांटने के लिए देशद्रोहियों से हाथ मिला लिया है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal