Monday , March 16 2026

देश में एक बार फिर तेज़ हो रहें कोरोना के मामले, 24 घंटों में कोरोना मामलों में आई कमी

देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 53,720 हो गई है।

24 घंटे में हुई 27 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 27 मौतें हुई हैं। इनमें दिल्ली में छह, महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत दर्ज की गई है। वहीं, केरल में छह मौतें भी शामिल हैं। देश में मरने वालों की संख्या 5,31,091 हो गई है।

एक दिन पहले मिले थे 11 हजार केस

बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 11,109 नए मामले मिले थे। शुक्रवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें दिल्ली और राजस्थान से तीन-तीन और छत्तीसगढ़ और पंजाब में दो-दो मौतें हुई थी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से एक-एक मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में मिले केस के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com