Sunday , May 19 2024

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी की…

दो दिनों तक दिल्ली में चले मंथन के बाद कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं।

भाजपा ने 52 नए चेहरों को दिया टिकट नए चेहरों पर लगाया दांव है। इससे पहले भाजपा चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका देते हुए दागी नेताओं से किनारा किया जाना चाहिए। सूची में आठ महिलाओं को जगह दी गई है। वहीं, भाजपा ने इस बार पांच वकीलों को टिकट दिया है।

भाजपा की लिस्ट में डॉक्टर्स व वकील भी शामिल

पार्टी महासचिव अरुण सिंह के अनुसार, भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि नौ डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, पांच वकील, तीन शिक्षक, एक आईएएस, एक आईपीएस, तीन सेवानिवृत अधिकारी और आठ महिलाओं को टिकट दिया है।

शिगगांव सीट से लड़ेंगे सीएम बोम्मई

अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पहले भी यहीं से जीते हैं। कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे। गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे। सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com