Thursday , April 25 2024

सेब का सिरका बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में साबित होगा लाभकारी, जानिए कैसे-

आज के समय में अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कोई बालों के झड़ने से परेशान है, तो कई लोग डैंड्रफ और ड्राई हेयर से। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो बता दें कि सेब का सिरका आपके बेहद काम आ सकता है। जी हां, सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर बालों के लिए टॉनिक का काम करता है। सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन, एंजाइम, मिनरल, एसिटिक एसिड साइट्रिक एसिड और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। बालों में सेब का सिरका लगाने से स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहता है और बालों का झड़ना बंद होता है। यह डैंड्रफ और ड्राई हेयर के लिए भी एक रामबाण उपाय है। इतना ही नहीं, सेब का सिरका बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी लाभकारी है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर सेब का सिरका बालों पर कैसे लगाएं ? इस लेख में हम आपको बालों में सेब का सिरका लगाने के 4 तरीके बता रहे हैं – 

सेब का सिरका बालों पर कैसे लगाएं? –

सेब का सिरका और पानी 

बालों में सेब का सिरका लगाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप एक जग में गुनगुना पानी ले लें। इसमें चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अपने बालों को शैंपू करने के बाद इस पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होगा। साथ ही, बालों की चमक भी बढ़ेगी। 

सेब का सिरका और नारियल तेल 

इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इस मिश्रण को अपने स्कैलप और बालों पर लगाएं। इससे कुछ देर तक बालों की मसाज करें। 1 घंटे बाद बालों के माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल का तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाएगा। वहीं, सेब का सिरका हेयर फॉल को कम करने में मदद करेगा। 

सेब का सिरका और शहद 

इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। बालों को शैंपू करने के बाद इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो दें। यह बालों को नमी देगा और स्कैल्प से डैंड्रफ को भी हटाएगा।

सेब का सिरका और एलोवेरा 

इस मिश्रण को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नारियल का दूध मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और शावर कैप से ढंक दें। आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो दें। एलोवेरा में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे। साथ ही, बालों को मुलायम भी बनाएंगे। 

आप इन तरीकों से सेब के सिरके को अपने बालों पर लगा सकते हैं। हालांकि, सेब के सिरके का उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com