Saturday , April 20 2024

जानें, दही से बाल कैसे धोएं?

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा दही को बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसलिए कई लोग अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपने बालों पर दही को सीधे तौर पर लगाता है, तो कोई इसमें एलोवेरा या अंडा मिलाकर लगाता है। यानी दही को हेयर मास्क के रूप में उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं आप दही से अपने बालों को धो भी सकते हैं। जी हां, आप कैमिकल युक्त शैंपू के बजाय दही से अपने बालों को धो सकते हैं। इससे आपके बाल नैचुरल तरीके से साफ होंगे, साथ ही बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। दही से बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। इसलिए आप भी अपने बालों को दही से धो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दही से बाल कैसे धोएं ? साथ ही दही से बाल धोने के फायदों के बारे में भी विस्तार से जानेंगे-

दही से बाल कैसे धोएं?-

आप दही का इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में कर सकते हैं या फिर इससे बालों को धो सकते हैं। अगर आप दही से बाल धोना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप अपने बालों को गीला कर लें। इसके बाद एक बाउल में दही लें। इसमें एलोवेरा, नारियल तेल और कोई माइल्ड शैंपू मिक्स करें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। 2-3 मिनट बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इसके बाद आपको बालों पर कंडीशनर अप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी। दही से ही बाल मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बन जाएंगे। साथ ही ड्राई बाल और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।

बालों पर दही लगाने के फायदे-

  • बालों पर दही लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आप चाहें तो इससे अपने बालों को धो भी सकते हैं।
  • बालों को दही से धोने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। दही से स्कैल्प साफ होता है, साथ ही संक्रमण आदि से भी बचाव होता है।
  • दही में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प की सूजन को भी कम कर सकते हैं। 
  • अगर आप दही से बाल धोएंगे, तो इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है। दही हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का विकास हो सकता है।
  • दही बालों को मॉइश्चराइज करता है। अगर आप दही से बाल धोएंगे, तो इससे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। 
  • दही से बाल धोने से ड्राई, रूखे और बेजान बालों से भी छुटकारा मिल सकता है।

आप भी दही के फायदों को पाने के लिए अपने बालों को इससे धो सकते हैं। दही में मौजूद गुण बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। साथ ही बालों को खूबसूरत भी बना सकते हैं। लेकिन अगर आपको सिर पर दही लगाने से जलन और खुजली की समस्या होती है, तो इसका उपयोग करने से बचें। आप चाहें तो दही को स्कैल्प पर लगाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com