Friday , April 26 2024

बालों की देखभाल करने के लिए घर पर ही प्रोटीन रिच हेयर मास्क बनाएं, जानिए कैसे बनाएं-

आमतौर पर, इस स्थिति में आपको ना केवल अपनी डाइट में प्रोटीन इनटेक बढ़ाने की जरूरत होती है, बल्कि अगर आप सीधे अपनी स्कैल्प व बालों पर लगाती हैं तो इससे आपको अधिक बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। जी हां, आप कुछ प्रोटीन रिच हेयर मास्क बनाएं और इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं। यूं तो प्रोटीन रिच मास्क आपको मार्केट में भी मिल जाएंगे, लेकिन यह काफी महंगे होते हैं।

ऐसे में घर पर ही कुछ आसान इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करके नेचुरल प्रोटीन रिच हेयर मास्क बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ प्रोटीन रिच हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं-

एवोकाडो में समान मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो अंडे में मौजूद होते हैं। इसलिए, अगर आप बालों को घर पर ही एक प्रोटीन ट्रीटमेंट देना चाहती हैं तो ऐसे में एवोकाडो की मदद से हेयर मास्क तैयार करें।

आवश्यक सामग्री-

  • एक एवोकाडो
  • एक चम्मच नारियल का तेल
  • एक चम्मच जैतून का तेल

मास्क बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक एवोकाडो लें और उसे अच्छी तरह मैश करते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें।  
  • अब इसमें नारियल का तेल और जैतून का तेल मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसे अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • अंत में, हमेशा की तरह बालों को वॉश करें। 
  • आप सप्ताह में एक से दो बार इस होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एवोकाडो से बनाएं हेयर मास्क

एलोवेरा से बनाएं हेयर मास्क

एलोवेरा को एक बहुत अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में देखा जाता है। इसकी मदद से एक बेहतरीन प्रोटीन युक्त हेयर पैक तैयार किया जा सकता है, जो सूखे और डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने के साथ-साथ हेयर ग्रोथ में भी मददगार साबित होगा।  

आवश्यक सामग्री-

  • एक अंडा
  • तीन से चार चम्मच एलोवेरा जेल

हेयर मास्क बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में अंडा तोड़कर डालें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक फेंटें।
  • अब एक ब्रश की सहायता से तैयार मिश्रण को अपने पूरे बालों पर लगाएं।
  • बालों को शॉवर कैप से ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अंत में, माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें। 
  • इस हेयर मास्क को अप्लाई करने से आपको पहली बार में ही फर्क महसूस होगा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com