Friday , April 19 2024

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। 10 बजे तक हुई वोटों की गिनती में त्रिपुरा में भाजपा दूसरी बार बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक भाजपा को 34 सीटों पर बढ़त है। वहीं कांग्रेस से अलग होकर बनी टिपरा मोथा पार्टी के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को अब तक महज 12 सीटों पर ही बढ़त है। इसके अलावा मेघालय में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। यही नहीं नागालैंड में भी कांग्रेस 3 सीटों पर ही आगे चल रही है। इससे साफ है कि 2023 की शुरुआत कांग्रेस के लिए निराशाजनक रही है, जिसे चुनावी साल कहा जा रहा है।

इस बीच चुनाव के रुझानों को देखकर कांग्रेस ने मान लिया है कि यह उनके लिए झटका है। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह हमारी उम्मीदों से अलग है और हमें झटका लगा है। यही नहीं कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इन नतीजों को पूरे देश पर लागू करना गलत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रचार को यहां जीत मिली है। लेकिन इसे पूरे देश का रुझान कहना गलत है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव परिणाम इस बात पर तय करते हैं कि केंद्र की सत्ता में कौन है।

इन चुनावों में राहुल गांधी के प्रचार न करने को लेकर भी राजनीतिक विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मेघालय में जरूर एक रैली की थी, लेकिन राजनीतिक रूप से अहम त्रिपुरा जैसे राज्य में वह कैंपेन के लिए गए ही नहीं थे। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं भाजपा ने त्रिपुरा समेत तीनों राज्यों में अपनी चुनावी मशीनरी को लगा दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में कई रैलियां की थीं तो वहीं अमित शाह, जेपी नड्डा भी प्रचार में जुटे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी त्रिपुरा का दौरा किया था और हिंदु्त्व के मुद्दे को धार दी थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com