Saturday , April 27 2024

भारतीय सर्राफा बाजार ने आज सोना और चांदी के रेट्स किए जारी, कानपुर और गोरखपुर में दाम स्थिर

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि पांच जनवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर और गोरखपुर में सोने के दाम स्थिर रहे, जबकि चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आगरा में सोने के दाम भी कम हुए हैं।

कानपुर में सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66750 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना और चांदी दोनों के रेट नीचे आए हैं। बुधवार को सोना 55100 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 54800 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में भी सोना स्थिर रहा, जबकि चांदी के रेट में कमी देखने को मिली है। बुधवार को सोना 57000 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 57000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68500 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने में बढ़त और चांदी स्थिर रही। बुधवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो रही। बरेली में गुरुवार को मंडी बंद होने के कारण यहां दोनों के रेट स्थिर रहे। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com