Friday , March 29 2024

नारियल तेल बालों के लिए वरदान साबित होता है, जानें फायदे ..

तनाव एक मानसिक विकार है। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे कई बीमारियां जन्म लेती हैं। लंबे समय तक तनावग्रस्त रहने से बालों की भी समस्या होती है। इससे बाल सफ़ेद और कमजोर होने लगते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से बालों की समस्या होती है। बढ़ती उम्र में बालों की समस्या नार्मल है, लेकिन कम उम्र में बाल पकना चिंता का विषय है। इससे हेयर फॉल यानी बाल झड़ने की भी समस्या होती है। इसके लिए बालों की देखभाल जरूरी है। अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना बालों में नारियल तेल लगाएं। दादी-नानी बालों की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल यूज करने की सलाह देते हैं। आप भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में ये एक चीज मिक्स करें। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

नारियल तेल और नींबू

आयुर्वेद में नारियल तेल को दवा माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, बालों के लिए यह वरदान साबित होता है। इसके लिए रोजाना बालों में नारियल तेल लगाना चाहिए। वहीं, नींबू का रस भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। इससे डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलता है। नींबू के रस में एंटी-फंगल गुण होता है। इस गुण की वजह से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।

कैसे करें यूज ?

इसके लिए एक चम्मच गुनगुने गर्म नारियल तेल में एक चम्मच नींबू रस मिलाकर अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। फिर कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें। इस उपाय को वीक में दो बार कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com