Saturday , July 27 2024

कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को फैंस के विरोध का करना पड़ रहा सामना, जानें क्यों ..

कर्नाटक के होसपेटे में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को अपनी आगामी फिल्म ‘क्रांति’ के लिए प्रमोशन के दौरान फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा। मंच पर वह साथी कलाकारों के साथ खड़े थे, तभी किसी ने उन पर चप्पल फेंक दी। आरोपी के बारे में हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, घटना उस वक्त हुई जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके पीछे उनके द्वारा महिला विरोधी कमेंट माना जा रहा है। विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। एक दशक पहले पत्नी से मारपीट में दर्शन गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन अपनी आगामी फिल्म ‘क्रांति’ के प्रमोशन के लिए इवेंट पर मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, वह फैंस को संबोधित कर रहे थे, तभी उन पर किसी ने चप्पल फेंक दी। वायरल वीडियो पर चप्पल उन पर लगी और नीचे गिर गई।  

अभिनेता पर हालांकि हमले के तुरंत बाद आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। इस पर दर्शन ने कहा, “यह आपकी गलती नहीं है भाई, कोई बात नहीं” और सभा में अपने नाराज प्रशंसकों को शांत करने की कोशिश की। अभिनेता तुरंत पुलिस सुरक्षा के साथ घटनास्थल से चले गए। दर्शन अपनी आगामी फिल्म “क्रांति” के एक गाने की रिलीज के लिए होसपेटे में मौजूद थे, जो 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

उन्होंने इस मौके पर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। फिल्म का निर्देशन वी हरिकृष्णा ने किया है। इस फिल्म में दर्शन के अपोजिट एक्ट्रेस रचिता राम काम कर रही हैं।

क्यों निशाने पर हैं दर्शन
फिल्म क्रांति के प्रचार कार्यक्रम के दौरान दर्शन ‘भाग्य देवी’ पर अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए निशाने में थे। अभिनेता की टिप्पणियों ने कई लोगों को नाराज कर दिया है। जिन्होंने महिलाओं के प्रति उनके गलत विचारों को बताया। करीब एक दशक पहले भी दर्शन सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com