भारतीय घरों में बेसन सरलता से मिल जाएगा। बेसन का उपयोग खाने के अतिरिक्त सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। सदियों से बेसन का फेस पैक चेहरे पर चमक लाने एवं सांवलापन दूर करने के लिए लगाया जाता है। मगर चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान भी हो सकते हैं। जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। आइए बेसन फेस पैक के लाभ एवं नुकसान के बारे में जान लेते हैं।
चेहरे पर बेसन फेस पैक लगाने के फायदे:-
* दाग-धब्बे हटाने के लिए फेस पैक:-
बेसन एवं हल्दी को बराबर मात्रा में मिलाकर नींबू रस व शहद के साथ लगाने पर चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को 10-15 मिनट सूखने दें तथा फिर गुनगुने पानी से धो लें।
* चेहरे को गोरा बनाने के लिए फेस पैक:-
4 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, 2 चम्मच दही, नमक एवं नींबू रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। स्क्रब के पश्चात् थोड़ी देर सूखने पर चेहरा धो लें।
* ऑयली स्किन के लिए फेस पैक:-
बेसन के साथ गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। बेसन फेस पैक को 15-20 मिनट सूखने देने के पश्चात् चेहरा साफ कर लें।
चेहरे पर बेसन लगाने का नुकसान:-
बेसन से चेहरे को साफ, बेदाग एवं चमकदार बनाया जा सकता है। किन्तु यदि आप इसे अधिक ताकत के साथ चेहरे पर रगड़ते हैं, तो यह रोमछिद्रों में सूजन की वजह बन सकता है। जिसके पीछे बैक्टीरियल व फंगल इंफेक्शन वजह हो सकते हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal