करवा चौथ का त्योहार काफी करीब है। करवा चौथ भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी हिस्से में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान महिलाएं अपने पति और परिवार की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए त्योहार की रस्मों के साथ काम और हेल्थ दोनों का तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आफिस जाने वाली महिलाओं के काम आ सकती हैं।

सरगी- सुबह व्रत शुरू होने से पहले सरगी खाई जाती है। ऐसे में को खुद को हेल्दी रखने के लिए नट्स, दूध से बनी चीजें और प्रोटीन से भरपूर खाने की चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
परंपराओं को करें मोडिफाई- हेल्थ की देखभाल के लिए नियमों को थोड़ा मोडिफाई किया जा सकता है। शाम कथा सुनने के बाद जूस पीएं या फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
बहुत ज्यादा काम करने से बचें- जिन महिलाओं को इस दिन ऑफिस जाने की जरूरत होती है, उन्हें व्रत के दौरान बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहिए। इसी के साथ दिन भर की एक्टिविटी को हल्का ही रखें।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal