Saturday , July 27 2024

शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ मिलकर दशहरे के मौके पर अपने घर पर किया रावण दहन

बुधवार यानी 5 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया गया। इस त्यौहार की धूम बॉलीवुड में भी देखने को मिली। सितारों ने सोशल मीडिया पर फैंस को दशहरे की बधाई दी। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ रावण दहन किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

शिल्पा ने बेटे वियान के साथ किया रावण दहन

शिल्पा शेट्टी ने शेयर किए वीडियो में वह बेटे वियान के साथ रावण दहन करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करत हुए शिल्पा ने लिखा- आज रावण-दहन के साथ अपनी सारी चिंताओं को जला कर, उत्सव से एक नई शुरुआत करने की कोशिश करते हैं। दशहरे की ढेरों शुभकामनाएं आप सभी को। बता दें कि शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इससे पहले उन्होंने गणोश उत्सव मनाया था। फिर नवरात्रि में मां दुर्गा की स्थापना की। शिल्पा ने अपने घर में कन्याओं को खाना भी खिलाया था। इस दौरान उनका बेटा और बेटी भी उनके नजर आए थे।

शिल्पा शेट्टी वर्कआउट वीडियो

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वह ना ही टैंक टॉप और टीशर्ट में नजर आई बल्कि, नवरात्रि के पावन मौके पर सूट पहन कर इक्विपमेंट्स के साथ वर्कआउट करती दिखाई दी। एक्ट्रेस का ये लुक देख हर कोई हैरान रह गया था।

शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्म

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म निकम्मा में नजर आईं थी। हालांकि फिल्म ने खास कमाल नहीं दिखाय था। वहीं अब जल्द एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस सीरीज में शिल्पा इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com