Sunday , September 29 2024

देश में कोरोना के मामलों में मिली राहत, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1968 से भी कम मामले आए सामने

Covid-19 Cases in India देश में कोरोना के मामलों में राहत मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1968 से भी कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 15 लोगों की महामारी से मौत भी हुई है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में महामारी के मामलों में बड़ी गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के 1,968 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 15 लोगों की मौत हुई है।

35 हजार से कम हुए एक्टिव केस

देश में एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में वायरस से 3,481 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 34,598 हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या पहले 36,126 थी.

भारत में कुल मामलों का एक्टिव केस अभी 0.08 फीसद है। रिकवरी रेट 98.74 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 0.94 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.29 फीसद हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 45 लाख 99 हजार 466 हो गए हैं। जबकि कुल 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 152 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 5 लाख 28 हजार 716 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

218.80 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन की 218.80 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.64 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 94.86 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुही है। वही, 21.29 से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। कोविन एप के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार 525 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com