Saturday , July 27 2024

आईटीबीपी के जवानों ने देश की सीमाओं केंद्रों-देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने आज से स्वतंत्रता दिवस तक मनाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच शनिवार को देश की सीमाओं, केंद्रों और देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज से स्वतंत्रता दिवस तक मनाया जाएगा  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान।

फ़ोर्स 3,488 किलोमीटर भारत-चीन सीमा पर उच्च ऊंचाई पर स्थित अपनी सीमा चौकियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है और साथ ही सीमावर्ती आबादी के बीच अभियान को बढ़ावा दे रहा है। आईटीबीपी के जवानों को लद्दाख और उत्तराखंड सहित कई शीर्ष ऊंचाई वाली सीमाओं पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ देखा गया।

ITBP के जवानों और तीर्थयात्रीयों ने स्थानीय लोगों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बद्रीनाथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

फोर्स ने एक विशेष गीत भी जारी किया। ITBP के एक जवान अर्जुन खेरियाल ने एक विशेष ‘जय हिंद’ गीत की रचना की है और इसे देश के उन बहादुर सैनिकों को समर्पित किया है। यह गीत सभी सैनिकों को समर्पित है जो अपने देश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com