रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फोटोशूट के चलते रणवीर की मुश्किले कम होने का नाम ले रही हैं। रणवीर के इस फोटोशूट का कई सामाजिक संस्थाएं भारी विरोध दर्ज करा रही हैं। रणवीर सिंह पर उनके न्यूड फोटोशूट के लिए कानूनी शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि, इस फोटोशूट के लिए रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एएनआई ने अपने ट्वीट में बताया, अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोज पोस्ट करने के लिए शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस में अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, सोमवार को अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
यहां देखें तस्वीरें
आपको बता दें, रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिनमें वो बिना कपड़ों के जमीन पर लेटकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिन्होंने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नई जंग शुरू हो गई थी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal