Friday , March 29 2024

कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर नारियों व युद्ध विजेताओं को आज किया जाएगा सम्मानित

Kargil Vijay Diwas 2022 कारगिल विजय दिवस आज है। पूरा देश इसे उत्‍सव के रूप में बनाएगा। प्रयागराज जिले में भी कारगिल के शहीदों Kargil martyr को नमन किया जाएगा। इस विशेष दिवस पर कारगिल युद्ध के विजेताओं व वीर नारियों को सम्‍मानित किया जाएगा। इसके लिए समारोह का आयोजन शहर में किया जाएगा। संगम नगरी का एक सपूत ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

प्रयागराज के नायक लालमणि यादव शहीद हुए थे : कारगिल युद्ध में प्रयागराज के एक जवान बलिदान हो गए थे, जबकि 31 जवान युद्ध जीतकर आए थे। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर वीर नारियों और कारगिल युद्ध विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि कारगिल युद्ध में नायक लालमणि यादव गांव पतुलकी करछना बलिदान हो गए थे। उनकी पत्नी को संतोष देवी यादव को सम्मानित किया जाएगा।

कारगिल के इन विजेताओं को सम्‍मानित किया जाएगा : कारगिल युद्ध में धाता फतेहपुर के हवलदार कंचन सिंह भी शहीद हुए थे। उनकी पत्नी कुसुमा देवी अब सुलेमसराय में रहती हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध विजेताओं में पूर्व आनरेरी कैप्टन उदयभान सिंह, अभयराज सिंह, पूर्व एचएफओ राम लखन प्रजापति, पूर्व सुबेदार मेजर पीएन ओझा, विनोद कुमार मिश्रा, पूर्व सुबेदार श्याम सुंदर पटेल, आइसी तिवारी, इंद्रभान सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, पूर्व हवलदार सत्यपाल श्रीवास्तव, आइजे राम, एसएन यादव, एससी तिवारी, अशोक कुमार, राकेश कुमार, जीएस पांडेय, अरविंद कुमार तिवारी, पूर्व नायक शिवभवन सिंह, संजय कुमार सिंह, बीएन सिंह, मुकेश मिश्रा, राकेश कुमार तिवारी, मसुरियादीन गुप्ता, सुभाष चंद्र पटेल, एचसी सिंह, रोहित सिंह, पवन कुमार मिश्रा, खादिम अहमद, प्रवीण द्विवेदी, जय प्रकाश गुप्ता हैं। इन युद्ध विजेताओं को सिविल लाइंस में सम्मानित किया जाएगा।

बलिदानियों को नमन : कारगिल दिवस में सैनिकाें ने बलिदानियों को नमन किया गया। न्यू कैंट स्थित सैन्य युद्ध स्मारक स्मृतिका के बाहर पूर्व सैनिकों ने जय हिंद व वीर जवान अमर रहे के नारे लगाते हुए बलिदानियाें को याद किया। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति कैप्टन डीपीएन सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान से कारगिल युद्ध हुआ था : उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में हमारे वीर जवान बार्डर पर देश की रक्षा करते हैं, तभी हम देश में सुरक्षित हैं। 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान से कारगिल युद्ध हुआ था। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान की सेना को खदेड़ दिया था लेकिन उसमें देश के कुछ जवानों को बलिदान होना पड़ा था। आज हम उन बलिदानियों को शत-शत नमन करते हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिक श्याम सुंदर सिंह पटेल, आइसी तिवारी, सत्यपाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, हीरालाल, संतलाल, पीके सिंह, एसएम भारती, जी यादव, एसपी तिवारी आदि थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com