Tuesday , April 16 2024

MP Indore Nagar Nigam Election 2022 Results: शहर के 85 वार्ड में से 68 वार्डों में भाजपा पार्षद उम्मीदवार आगे….

इंदौर नगर निगम चुनाव की रविवार को मतगणना को लेकर नेहरू स्टेडियम में सुबह से ही माहौल बनने लगा था। यहां महापौर पद के अलावा निगम के 85 वार्डों के पार्षदों के लिए मतगणना जारी है। महापौर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के बीच सीधी टक्कर थी। शाम चार बजे तक स्थिति भाजपा के पक्ष में साफ दिखाई देने लगी थी।

26वें राउंड के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव एक लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे। शहर के 85 वार्ड में से 64 वार्डों में भाजपा पार्षद उम्मीदवार आगे, 18 सीटों पर कांग्रेसी आगे। तीन वार्ड में निर्दलीय आगे। 32 में से 18 चरणों तक कि वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा की जीत तय होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव नेहरू स्टेडियम पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला स्टेडियम से रवाना हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य नेता ने परिणाम देख नेहरू स्टेडियम में चिंतन मनन की मुद्रा में एक जगह एकत्र हो बैठे नजर आए।

तीसरे चक्र के अधिकृत परिणाम जारी होने के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को 26264 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 20301 मत मिले हैं। इस तरह भार्गव 5963 मतों से आगे हैं।

जीत का जश्न शुरू

जैसे-जैसै शहर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर आ रही थी, वैसै ही शहर के भाजपा कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ जमने लगी थी। साथ ही भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव की बढ़त के साथ ही उनके घर पर जीत का जश्न मनना शुरू हो चुका था। समर्थक ढोल पर नाचते हुए जश्न मना रहे थे।

वार्ड 60 से अंसाफ अंसारी की पत्नी सुनेहरा 777 वोट से जीते। भाजपा की रजनी पिंपले को हराया, वो स्टेडियम नहीं आई उनके पति आऐ। अंसारी तीसरी बार जीते है। वार्ड 36 से भाजपा के सुरेश कुरवाड़े तीसरी बार जीते है। इस बार 1639 वोट से। राजेन्द्र राठौर पांचवीं बार जीते हैं। वार्ड 42 मुद्रा शास्त्री 3700 जीते कांग्रेस की किरण जिरेती को हराया। वार्ड 72 से योगेंद्र गेंदर 858 वोट से जीते। कांग्रेस के प्रकाश पटेल को हराया। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के 20, 21, 22 और 23 चारों वार्ड में कांग्रेस आगे चल रही है।

विजयवर्गीय के खास चंदू शिंदे हारे

भाजपा के कद्दावर नेता और कैलाश विजयवर्गीय के खास चंदू शिंदे को हराने वाले कांग्रेस के राजू भदौरिया जेल में रहते चुनाव जीते। मतदान के दिन के विवाद में हुए थे गिरफ्तार। चंदू शिंंदे 1700 से अधिक वोट से पराजित हुए, हालांकि अभी चार दौर शेष हैं।

वार्ड नंबर एक से प्रीति गोलू अग्निहोत्री को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 49 में 16 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेश उदावत 1300 वोट से आगे हैं। वार्ड 51 से भाजपा के मलखान यादव ने छोटे यादव को हराया।

वार्ड नंबर 80 में प्रशान्त बडवे 4 हजार की लीड जीत सुनिश्चित, उन्होंने कांग्रेस के तन्मय सिंह चौहान व निर्दलीय हेमंत तिवारी को हराया। वार्ड नंबर 67 में भाजपा प्रत्याशी को 3700 की लीड। वार्ड 67 में भाजपा प्रत्याशी 4000 की लीड। वार्ड 68 में कांग्रेस के अयाज बेग में 1850 वोट से आगे। वार्ड नंबर 69 में भारत रघुवंशी भाजपा के 13 से 35 वोट से आगे। वार्ड नंबर 70 से भाजपा प्रत्याशी 2500 वोट से आगे। वार्ड नंबर 71 में भाजपा प्रत्याशी को 4000 की लीड। वार्ड नंबर 72 में कांग्रेस के प्रकाश पटेल 100 वोट से आगे चल रहे हैं। वार्ड 73 में कांग्रेस प्रत्याशी 4 हजार से आगे। वार्ड 21 में चिंटू चौकसे कांग्रेस 1750 वोट से आगे। वार्ड 22 में राजू भादरिया 1700 से आगे। वार्ड 79 लक्ष्मी संजय वर्मा 4600 वोट से जीते, बैलेट की गिनती जारी।

भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे

वार्ड 31 में भाजपा के बालमुकुंद सोनी 267 वोट से आगे। वार्ड 32 में भाजपा के राजेंद्र राठौड़ 947 वोट से आगे। वार्ड 34 में भाजपा की सीमा चौधरी 1090 वोट से आगे वार्ड 35 में भाजपा के राकेश सोलंकी 1508 से आगे ।वार्ड 36 में भाजपा के सुरेश कुरवाडे दसवें राउंड में 946 वोट से आगे। वार्ड नंबर 27 में भाजपा के मुन्नालाल यादव को अभी भी संघर्ष करना पड़ रहा है। नौवे राउंड के पश्चात वे 83 वोट से पीछे चल रहे। वार्ड नंबर 29 में भाजपा की पूजा पाटीदार 1300 वोट से आगे।

भाजपा कार्यालय पर जेबकतरे को पीटा

मतगणना के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति को पीटा। लोगों ने उसके जेब कतरा होने का आरोप लगाया।

ईवीएम की सील टूटी मिलने पर हंगामा

8वें राउंड के बाद वार्ड नंबर 28 में भाजपा की ज्योति शरद पंवार 805 वोट से आगे। यहां एक ईवीएम की सील टूटी मिलने पर हंगामा हुआ था और रीकाउंटिंग हुई। वार्ड 60 में साउथ तोड़े की ईवीएम की सील टूटी मिलने पर भी विवाद और हंगामा हुआ।

चंदू शिंदे की बढ़ी मुश्किलें

वार्ड 21 में कांग्रेस के चिंटू चौकसे को 1407 की बढ़त है। वार्ड 22 से राजू भदौरिया 1400 की लीड लिए है। यहां भाजपा के चंदू शिंदे की मुश्किलें बढ़ी। वार्ड 27 में कांग्रेस के बब्बू यादव 200 वोट से आगे। वार्ड 23 में धर्मेंद्र मौर्य कांग्रेस प्रतिनिधि लीड ले रहे। वार्ड 58 में 12 वे राउंड के बाद कांग्रेस के अनवर कादरी आगे। वार्ड 59 में रुपाली पेंढंकर 495 वोट से आगे।

विधानसभा 1 में 5898 वोट से भाजपा महापौर प्रत्याशी को लीड। यहां 17 नंबर वार्ड में भाजपा और कांग्रेस आगे पीछे बार बार हो रहे है। वार्ड 2, 8, 10,15,17 में कांग्रेस प्रत्याशी आगे।

वार्ड 65 में भाजपा प्रत्याशी कंचन गिदवानी 2116 से आगे। वार्ड 66 में भाजपा के कमलेश कालरा को 1708 की बढ़त। वार्ड 67 में भाजपा की प्रिया डांगी 2000 वोट की बढ़त के लिए।

इस बीच पुष्यमित्र भार्गव इस दौरान वार्ड 82 के बूथ अध्यक्ष के घर पर टीवी पर अपडेट देखा। वहीं भाजपा के गढ़ 2 नंबर विधानसभा के तीन वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है।

naidunia

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सड़कों पर भाजपा का माहौल बनने लगा था। स्टेडियम के बाहर भी समर्थकों की भीड़ थी। भाजपा कार्यालय के बाहर भी समर्थकों का जमावड़ा दोपहर से ही दिखने लगा था।

naidunia

जिस विधानसभा क्षेत्र एक से संजय शुक्ला विधायक हैं, उसी क्षेत्र से भाजपा 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है।

वार्ड नम्बर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी फातिमा रफीक खान सिर्फ 2 वोट से आगे

गौर हारे

मंत्री उषा ठाकुर के खास समर्थक संतोष सिंह गौर वार्ड 10 बाणगंगा से चुनाव हारे । उन्हें भल्लू यादव की बहू विनितीका यादव चुनाव हराया । इस वार्ड में खुद उषा ठाकुर रात दिन लगी थी । याद रहे उषा ठाकुर ने ही भल्लू यादव को विधानसभा चुनाव 2003 में हराया था ।

कलेक्टर मनीष सिंह पहुंचे मीडिया केंद्र कहा कि रात 12 बजे से पहले सारे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

शुरुआती रुझान में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 22 हजार से ज्यादा मतों से आगे हैं। भाजपा को विधानसभा दो, चार और राऊ में उम्मीद के अनुरूप बढ़त है। वहीं विधानसभा एक मे भाजपा को मामूली बढ़त है। वहीं विधानसभा तीन ओर पांच में कांग्रेस को बढ़त है।

विधानसभा नंबर एक में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 5767 वोट से आगे हैं। इस क्षेत्र में 12 बीजेपी के पार्षदों को बढ़त मिली हुई है, वहीं कांग्रेस के पांच प्रत्याशी आगे हैं। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में विवादित वार्ड 22 में राजू भदोरिया आगे हैं, वहीं चंदू शिंदे 500 वोट से पीछे। मौजूदा रुझानों में भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल यादव को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं राजेंद्र राठौर 200 वोट से आगे हैं।

naidunia

वार्ड नंबर 10 में दीपू यादव 850 वोट से आगे, वार्ड नंबर 19 में 6 राउंड के बाद बीजेपी की रूपाली अरुण 1000 वोट से आगे। वार्ड 63 में कांग्रेस के शैलेष गर्ग 770 वोट से पीछे यहां भाजपा के मुदित अग्रवाल को बढ़त। वार्ड 62, 56 में भाजपा के महापौर और बीजेपी प्रत्याशी दोनों को बढ़त है। वार्ड 24 में भाजपा के जीतू यादव 15 से वोट से आगे। वार्ड 81 में भाजपा के बबलू शर्मा 2350 वोट, वार्ड 82 में शानू शर्मा 1150 वोट से आगे, वहीं वार्ड 85 में कांग्रेस के सचिन चौहान को 210 वोट से बढ़त मिली हुई है। वार्ड 80 में भाजपा महापौर प्रत्याशी 3 हजार वोटों से आगे हैं।

विवाद वाले बूथ से कांग्रेस पीछे

वार्ड 69 कांग्रेस प्रत्याशी शिखा भल्लिका ढाई सौ वोट से पीछे चल रही हैं। इस वार्ड के परसराम धर्मशाला के बूथ में भी विवाद हुआ था। फर्जी वोटर पकड़े जाने की घटना के बाद भाजपा नेता एकलव्य गौड़ द्वारा कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट को पीटने की घटना हुई थी।

कांग्रेस की आपत्ति

वार्ड नंबर 27 के एक बूथ पर ईवीएम पर साइन नहीं होने पर की कांग्रेस ने आपत्ति। कांग्रेस का कहना था कि इस ईवीएम पर अधिकारी के साइन नहीं हैं, तो इसे कैसे मान्य किया जा सकता है।

इंदौर में चुनावी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

वार्ड क्रमांक 56 गजानंद गावडे 532 वोटों से आगे, वार्ड 03 भाजपा की शिखा संदीप दुबे 986 वोट से, वार्ड क्रमांक 33 से मनोज मिश्रा 1125 वोट से आगे है। वहीं वार्ड 2 से भाजपा , वार्ड 4 से भाजपा , वार्ड 6 से भाजपा , वार्ड 7 से भाजपा , वार्ड 10 से भाजपा , वार्ड 15 से भाजपा , वार्ड 20 से भाजपा , वार्ड 24 से भाजपा, वार्ड 28 से भाजपा, वार्ड 44 से भाजपा, वार्ड 38 से भाजपा, वार्ड 33 से भाजपा, वार्ड 36 से भाजपा, वार्ड 37 से भाजपा, वार्ड 39 से भाजपा, वार्ड 48 से भाजपा, वार्ड 49 से भाजपा, वार्ड 50 से भाजपा आगे चल रही है।

naidunia

शहर में वार्ड 71 से बीजेपी आगे। वार्ड 72 से प्रकाश पटेल कांग्रेस आगे जबकि बीजेपी के योगेश गेंदर पीछे चल रहे हैं। वार्ड 84 में तीन राउंड की गिनती में गुरजीत कौर 550 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभिषेक करोसिया 325 वोटों से आगे हैं, वहीं जीतू यादव 890 मतों से आगे है। मुन्नालाल यादव 110 मतों से आगे हैं। वार्ड 17 से शिवम यादव 75 वोट से आगे। वार्ड 57 में दूसरे राउंड में दीपिका जैन 550 वोटों से आगे। वार्ड 66 से कंचन गीदवनी जी 700 वोटों से आगे, वार्ड 7 से भावना मिश्रा 300 वोट से आगे, राजेश उदावत 49 वार्ड से आगे, वार्ड 7 से भावना मिश्रा 300 वोट से आगे, राजेश उदावत 49 वार्ड से आगे और राजेन्द्र राठौड़ 400 वोटों से आगे हैं।

naidunia

इस बीच सुरेश पचौरी इंदौर के नेहरू स्टेडियम पहुंचे।

सुबह से ही मतगणना स्थल पहुंचने के लिए नेहरू स्टेडियम के बाहर भीड़ जमा होने लगी थी। चुनावी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला। सुबह नौ बजते ही डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। डाक मतपत्रों के बाद वोटिंग मशीनों की मतगणना शुरू हो चुकी है। जल्द ही रूझान आना शुरू हो जाएंगे। डाक मतपत्रों में भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को बढ़त मिली है।

वार्ड नंबर 15 और 16 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आगे चल रहे हैं। दोनों वार्ड विधानसभा क्षेत्र 1 के अंतर्गत आते हैं। पांच नंबर विधानसभा में भी मुस्लिम बहुल वार्डों में शुक्ला पहले राउंड में आगे चल रही है। वार्ड 20 में भी कांग्रेस 128 वोट से आगे चल रही है।

naidunia

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला अलग-अलग बूथ पर जाकर वोटों की गणना देखते रहे। भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे भाजपा नेता मधु वर्मा विधायक सुदर्शन गुप्ता एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड की मतगणना केंद्र पर पहुंचे। तीसरे राउंड में वार्ड 20 यशस्वी अमित पटेल 342 वोटों से आगे। वार्ड नंबर 16 में बीजेपी को 243 और कांग्रेस को 351 वोट मिले। वार्ड नंबर 31 में महापौर पद के लिए कांग्रेस 490 और भाजपा को 221 वोट मिले हैं।

naidunia

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 से कांग्रेस उम्मीदवार राजू भदौरिया 445 वोटों से आगे। वार्ड 21 से कांग्रेस के चिंटू चौकसे 400 वोट से आगे।

नेहरू स्टेडियम में भाजपा और कांग्रेस नेता मतगणना के दौरान एक दूसरे से मिले। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला और अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की गले मिले। सभी वार्ड का निरीक्षण कर थक कर बाहर कुर्सी पर ही भाजपा नेता बैठे।

इससे पहले कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर जिले के नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 की मतगणना में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ।

naidunia

जगह कम, नेता परेशान

विधानसभा दो और तीन के कक्ष छोटे होने से गणना अभिकर्ता परेशान हो रहे हैं। बैठने के लिए हॉल में जगह नहीं होने से राजनीतिक दलों के नेता बाहर खड़े हो गए। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर दोनों दलों के समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा था। स्टेडियम के बाहर सफाई में नंबर वन का तमगा पांच बार जीतने वाले इंदौर में सफाई का दौर भी जारी रहा।

राउ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान विवाद, कलेक्टर पहुंचे

राउ विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला अपने प्रतिनिधियों से मिलने वहां पहुंचे। आरोप है कि उस वक्त वहां भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे प्रतिबंधित क्षेत्र में उपस्थित थे। शुक्ला ने इस पर आपत्ति ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल में ही नारेबाजी शुरू करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही कलेक्टर मनीष सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की। शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो प्रशासन और पुलिस कार्ड धारी कांग्रेसियों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दे रहे दूसरी तरफ भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे हैं।

naidunia

माना जा रहा है कि पार्षद का पहला परिणाम दोपहर ढाई बजे तक आ सकता है। मतगणना 17 जुलाई को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। यह गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद साढ़े नौ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।

मतगणना में लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इंदौर नगर निगम चुनाव में 18.35 लाख मतदाताओं में से कुल 11.17 लाख मतदाताओं ने अपने-अपने वार्ड में पार्षद के साथ ही महापौर पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शहर में पांच वार्ड ऐसे हैं जिनमें 14 हजार से लेकर 15 हजार तक मतदाता हैं। इनमें वार्ड 36, 42, 45, 52 और वार्ड 68 शामिल हैं। इसके अलावा तीन वार्ड ऐसे हैं जिनमें 30 हजार से लेकर लगभग 35 हजार 900 तक मतदाता हैं। इनमें वार्ड 16, 18 और वार्ड 79 शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि महापौर पद के लिए 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि 85 पार्षद पदों के लिए कुल 341 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों की अधिक संख्या को देखते हुए अंतिम चुनाव परिणाम आने में रात के 11 बज सकते हैं।

naidunia

प्रवेश को लेकर विवाद, धरने पर बैठे संजय शुक्ला

प्रवेश को लेकर नेहरू स्टेडियम में कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने सड़क पर बैठकर जताया विरोध। संजय शुक्ला का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की टीम हमारे कार्यकर्ताओं का सहयोग नहीं कर रही है। सभी के पास प्रशासन द्वारा उपलब्ध कार्ड/पास है। इसके बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हर गेट पर चैकिंग के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशनरी लेकर मतगणना स्थल पर पहुंचना चाहते हैं, जिसकी अनुमति नहीं है। जबकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि मतगणना स्थल पर इन चीजों की जरूरत होगी। इसी बात को लेकर विवाद जारी है और संजय शुक्ला धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम समझाइश देकर संजय शुक्ला को वहां से हटाने के प्रयास कर रही है।

आठ कक्षों में मतगणना की व्यवस्था

मतगणना के लिए कुल आठ कक्षों की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए लगाई जाने वाली 105 टेबलों में से 97 टेबल ईवीएम से मतों की गणना के लिए और शेष टेबलें डाक मतपत्रों की गिनती के लिए रहेंगी। छह कक्षों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से और दो कक्षों में डाक मतपत्रों से गिनती की जाएगी। मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों के अधिकृत गणना अभिकर्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना के हर राउंड में वैसे तो 20 मिनट लगेंगे, लेकिन किसी वजह से देरी हुई तो समय बढ़ भी सकता है।

naidunia

मतगणना स्थल जाने से पहले खजराना गणेश मंदिर, बड़ा गणपति के दर पहुंचे संजय शुक्ला

शहर महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मतगणना स्थल पर रवाना होने के पूर्व खजराना गणेश मंदिर और बड़े गणपति मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com