Thursday , April 18 2024

एसटीए ने सार्वजनिक परिवहन किराया दरों में किया इजाफा, अब  उत्तराखंड में महंगा हुआ सफर

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने शुक्रवार को सार्वजनिक परिवहन किराया दरों में इजाफा कर दिया है। बस, टैक्सी और ट्रक सहित सभी सेवाओं का किराया बढ़ाया गया है। इससे हल्द्वानी से मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करना लोगों को ज्यादा किराया देना होगा।नई दरें लागू होने पर रोडवेज और केमू बसों में सफर 25 से 130 रुपये तक महंगा हो जाएगा। साथ ही ट्रक का मालभाड़ा प्रति कुंतल 28 से 105 रुपये तक बढ़ जाएगा।

वहीं टैक्सी व मैक्सी वाहनों में प्रति व्यक्ति किराया 45 से 160 रुपये तक ज्यादा देना होगा। एसटीए ने तीन साल बाद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के किराये में इजाफा किया है। दरों में इजाफा होने के बाद यहां से रोडवेज बस से पिथौरागढ़ का सफर करने वालों को अब करीब 465 रुपये, अल्मोड़ा के लिए 210, बागेश्वर के लिए 395, चम्पावत के लिए 375 रुपये किराये के देने होंगे। रोडवेज ही नहीं केमू की बसों में भी सफर महंगा हो जाएगा।   

रामनगर जाने को अब चुकाने होंगे 100 रुपये 
जिले के लोकल रूटों पर रोडवेज बसों में हल्द्वानी से रामनगर का किराया सबसे ज्यादा 20 रुपये तक बढ़ सकता है। अभी तक रामनगर के लिए 80 रुपये किराया देना होता है। नई दरों के बाद किराया 100 रु. हो सकता है। नैनीताल का 70 से बढ़कर 85 रुपये, कालाढूंगी का 35 से बढ़कर 45 रुपये, भीमताल का 60रुपये देना पड़ सकता है।

देहरादून :टैक्सी-मैक्सी कैब का किराया भी करीब 18% ज्यादा हो गया है। टैक्सी संचालक इस किराए को 30% तक बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब तक साधारण से सुपर लग्जरी तक की टैक्सी छह लाख से 20 लाख रुपये की श्रेणी में थे। अब इन्हें आठ लाख से 25 लाख से अधिक तक की सीमा में रखा गया है। इसके साथ ही सुपर लग्जरी टैक्स-मैक्सी का किराया यथावत रहेगा। 

हल्द्वानी से किराया रोडवेज 
क्षेत्र    अभी तक    नया संभावित 

अल्मोड़ा    170    210
रानीखेत    160    195
चम्पावत    305    375
पिथौरागढ़    380    465
बागेश्वर    320    395
गंगोलीहाट    370    455
डीडीहाट    450    555
धारचूला    565    695
लोहाघाट    350    430
काशीपुर    115    140

केमू 
क्षेत्र          अभी    नया संभावित 

अल्मोड़ा     160    195
रानीखेत    160    195
पिथौरागढ़    290    355
बागेश्वर     290    355
गंगोलीहाट     350    430

हल्द्वानी से मैक्सी/टैक्सी में किराया 
अल्मोड़ा    200-250    245-300 
रानीखेत    200-250    245-300 
बागेश्वर    500-700    615-860
पिथौरागढ़    500-700    615-860  नोट : नया किराया संभावित दिया गया है। फिक्स दरें रोडवेज, केमू प्रबंधन और टैक्सी व ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से जारी की जाएंगी।

मालवाहक 
क्षेत्र        अभी    संभावित नया

अल्मोड़ा     100    138
रानीखेत    100    138
बागेश्वर     140     190
चम्पावत    165    225
पिथौरागढ़    180    245
बेरीनाग     170    235
धारचूला    260    360 
मुनस्यारी    280    385
थल     280    385 (नोट: मालवाहक भाड़ा प्रति कुंतल में)

मालभाड़ा बढ़ने से सामान हो सकता है महंगा 
एसटीए ने बसों के साथ ही ट्रकों के मालभाड़े में भी इजाफा किया है। डीजल के अलावा बीमा, टैक्स, बीमा सहित वाहन के पाट्र्स महंगे होने के चलते वाहन स्वामियों द्वारा भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। सरकार द्वारा फैसला न लिए जाने पर ट्रांसपोट्र्स ने हल्द्वानी से भाड़ा बढ़ा दिया था। लेकिन अब एसटीए द्वारा किए गए इजाफे के बाद फिर भाड़ा बढ़ सकता है। ऐसे में पहाड़ों को हल्द्वानी से होने वाली विभिन्न वस्तुओं की सप्लाई महंगी हो जाएगी। इसका असर वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। 

एसटीए द्वारा बढ़ाई गई किराये की दर अभी हमें नहीं मिली हैं। सम्भवत: शनिवार को दरें मिलने के बाद किराया निर्धारित होगा। लेकिन अगर 23 फीसदी किराया बढ़ाया गया है तो यह कम है। लेकिन हर 6 महीने में दरें रिवाइज होने की बात भी कही गई है। ऐसे में फिलहाल थोड़ी राहत है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com