Thursday , May 16 2024

रुबीना नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट है सबसे महंगा खतरों का खिलाड़ी

स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में फैंस को सेलेब्स का फीयरलेस अंदाज बेहद ही भाता हुआ दिखाई दे रहा है। शो में TV के नामी सितारों ने शिरकत कर ली है। टीवी के बहू-बेटों के अलावा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी दिखाई दे रहे है। कोरियोग्राफर भी हैं तो मॉडल्स भी। लेकिन इन सभी सितारों में किसे सबसे ज्यादा फीस भी चार्ज कर रहे है। ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

कौन है KKK12 का हाईएस्ट पेड खिलाड़ी?: वैसे तो खतरों के खिलाड़ी 12 का भाग बने सभी खिलाड़ी पॉपुलर हैं, लेकिन इनमें TV की बहुएं जैसे रुबीना दिलैक, सृति झा, शिवांगी जोशी, अलग ही रुतबा दिखा रही है। इनकी दमदार फैन फॉलोइंग है। ये तीनों अभिनेत्री टीवी का बड़ा नाम हैं। खासकर रुबीना दिलैक। रुबीना ने पहले तो सीरियल शक्ति से अपना दम दिखाया, फिर बिग बॉस 14 से फैंस की बॉस लेडी बनीं। बिग बॉस की जीत ने रुबीना को उनके फैनडम के साथ पॉपुलैरिटी में भी ग्रोथ दिलाई। ऐसे में आपका भी यही अनुमान होगा कि कलर्स का चेहरा और टीवी की फेमस हीरोइन होने के नाते रुबीना ही हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटी होने वाली है।

फैंस को लगेगा झटका: लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसा नहीं है। तो फिर कौन है वो खिलाड़ी जिसे सबसे अधिक फीस भी दी जा रही है। वो हैं सोशल मीडिया क्वीन जन्नत जुबैर। जी हां, आपकी चहेती फुलवा, जिनके हर रील्स वीडियो वायरल हो जाते है, खतरों के खिलाड़ी 12 में वे सबसे अधिक फीस ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो की सबसे यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर को एक एपिसोड  के 18 लाख मिल रहे है।

सेकंड  हाईएस्ट पेड खिलाड़ी भी रुबीना नहीं हैं। फैजल शेख यानी सबके प्यारे मिस्टर फैजू को एक एपिसोड के 17 लाख दिए जा रहे है। इसके उपरांत  रुबीना का नंबर आता है। रुबीना का एक एपिसोड के 10-15 लाख दिए जा रहे है। वहीं शिवांगी जोशी को एक एपिसोड के 15 लाख दिए जा रहे हैं। प्रतीक सहजपाल को हर सप्ताह  की 10 लाख फीस दी जा रही है। सबसे शॉकिंग फीस है कुमकुम भाग्य फेम सृति झा की। उन्हें एक हफ्ते की 5 लाख फीस दी जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com