Friday , October 30 2026

17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, कक्षा 1 से 8 का शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। परिषद के निर्देशों के अनुसार, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जनपद स्तर पर तैयार कराए जाएंगे। प्रश्नपत्रों का समय से मुद्रण और विद्यालयों तक वितरण सुनिश्चित करने के साथ उनकी गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
कक्षा के अनुसार होगी परीक्षा व्यवस्था
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित व मौखिक, जबकि कक्षा चार और पांच में भी निर्धारित व्यवस्था के तहत लिखित एवं मौखिक परीक्षाएं होंगी। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित होंगी। इनमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत/उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन समेत विभिन्न विषय शामिल हैं।
समय से घोषित होंगे परिणाम
परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन, उनके सुरक्षित रखरखाव और परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने पर जोर दिया है। सचिव सुरेंद्र तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com