Wednesday , October 28 2026

शेयर बाजार में जियो की धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 21% का मुनाफा,एनालिस्ट भी पूरी तरह बुलिश

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 20 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बुधवार को आईपीओ मूल्य से 21.27 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बाजार में इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही कंपनी के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
1,119 रुपये का शेयर पहुंचा 1,357 रुपये पर
प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जियो के शेयर का आवंटन 1,119 रुपये की ऊपरी सीमा पर हुआ था। कंपनी का शेयर आज खबर लिखे जाने तक 238 रुपये यानी 21.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,357 रुपये पर था। जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर को आया था। कुल 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है।
30,213 करोड़ रुपये का मेगा आईपीओ
एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था। करीब 30,213 करोड़ रुपये का यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ रहा। निवेशकों ने इसमें जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई और निर्गम को 22 गुना से अधिक अभिदान मिला। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को किया गया था, जबकि एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए गए थे।
बेल-रिंग समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में पारंपरिक ‘बेल-रिंग’ समारोह आयोजित किया गया। चौहान ने जियो प्लेटफॉर्म्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जियो प्लेटफॉर्म्स एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली 12वीं कंपनी है। इस साल अबतक 90 कंपनियों ने एनएसई पर आईपीओ के जरिये 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाई है। इस अवसर पर एनएसई में आयोजित पारंपरिक ‘बेल-रिंग’ समारोह में एनएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी, जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रमुख आकाश अंबानी, श्रीमती कोकिला बेन अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी मौजूद थे।
आखिरी पांच घंटों में बना रिकॉर्ड
बोली प्रक्रिया के अंतिम दिन बाजार में जबरदस्त हलचल देखी गई। आईपीओ के बंद होने से करीब पांच घंटे पहले ही यानी दोपहर के समय ही आवेदनों का आंकड़ा 1 करोड़ के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर चुका था। शाम 7 बजे तक बोली लगाने की अंतिम सीमा खत्म होते-होते यह संख्या बढ़कर 1.35 करोड़ तक पहुंच गई। इससे पहले भारत में सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड ‘वारी एनर्जीज’ (Waaree Energies) के नाम था, जिसे लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। इसके अलावा ‘बजाज हाउसिंग फाइनेंस’ और ‘बीसीसीएल’ के आईपीओ भी अधिक आवेदन पाने की सूची में शामिल रहे हैं। लेकिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने इन सभी पुराने रिकॉर्ड्स को काफी पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।
पहले दिन ही 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के आईपीओ ने पहले दिन ही सब्सक्रिप्शन के मामले में तेज रफ्तार दिखाई थी। बुधवार को 30,213 करोड़ रुपये के इस निर्गम को करीब 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया था। इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया।पहले दिन शाम पांच बजे तक निवेशकों ने 62.36 करोड़ शेयरों के लिए करीब 69,800 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं। दूसरे दिन भी निवेशकों की मजबूत भागीदारी से आईपीओ को लेकर बाजार में उत्साह बना हुआ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com