Tuesday , October 27 2026

योगी कैबिनेट की बैठक आज : शिक्षक-कर्मचारियों को बड़ी सौगत समेत 16 से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 11 बजे प्रस्तावित इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सरकार 16 से अधिक प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है। इनमें शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल हो सकता है।
शिक्षकों और कर्मचारियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा
कैबिनेट की बैठक में सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। इसके अलावा समग्र शिक्षा परियोजना के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी इस सुविधा के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो संबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों और उनके परिवारों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिल सकती है।
करीब 50 लाख लोगों को मिल सकता है लाभ
प्रस्तावित व्यवस्था से लगभग 10 लाख शिक्षक-कर्मचारियों और उनके परिवारों के करीब 50 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा। योगी सरकार की इस बैठक में विभिन्न विभागों के अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। अब सबकी नजरें कैबिनेट के फैसलों पर टिकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com