Tuesday , October 27 2026

रिलीज से पहले ही Ramayana ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ बिक्री

भारतीय सिनेमा के ‘एनिमल’ यानी रणबीर कपूर और ‘रॉकी भाई’ यानी यश की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है। बड़े बजट में बनी यह फिल्म 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर और यश के साथ साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 अक्टूबर तक ‘रामायण’ के 2.25 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग में टिकट तेजी से बिक रहे हैं।
एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ रुपये कमाने का दावा
ट्रेड से जुड़े लोगों के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ ने दुनियाभर में 2.25 लाख टिकट बेचकर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस कमाई में प्रीपेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है। फिल्म को लेकर देश और विदेश में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, उसे देखते हुए दर्शक रिलीज से पहले ही अपने टिकट बुक कर रहे हैं।दुनिया को भारत की कहानी दिखाएगी ‘रामायण’
फिल्म के मेकर्स का कहना है कि ‘रामायण’ के जरिए दुनिया को भारत की संस्कृति और हमारी कहानियों से रूबरू कराया जाएगा। उनका मानना है कि भारतीय कहानियां किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय सिनेमा से कम नहीं हैं। मेकर्स के मुताबिक, जहां हॉलीवुड बड़े पर्दे पर काल्पनिक कहानियों को बड़े स्तर पर पेश करता है, वहीं भारतीय फिल्मकार अपनी पुरानी और ऐतिहासिक कहानियों को बड़े स्तर पर दुनिया के सामने ला रहे हैं। फिल्म में शानदार वीएफएक्स देखने को मिलेगा। इसके लिए मेकर्स ने हॉलीवुड की टीम की मदद ली है। अब देश ही नहीं, दुनिया भर के दर्शकों को ‘रामायण’ का इंतजार है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com