Monday , August 31 2026

Nepal में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 734, शवों की पहचान के लिए शुरू हुआ DNA टेस्ट

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट के साथ जारी एक बयान में कहा, आज चीन से नेपाल सुरक्षित पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 403 (स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार) है। उन्होंने बयान में कहा कि 500 भारतीय नागरिक अब भी चीन की ओर हैं और वे सुरक्षित हैं। मध्य नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। जायसवाल ने कहा, नेपाल में भारत के राजदूत ने फॉरेंसिक टीम से मुलाकात की और सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने काठमांडू स्थित नेपाल पुलिस की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com