Friday , August 7 2026

भारतीय डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा IPO लाएगी Milky Mist, 10,778 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है मार्केट कैप

डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स लिमिटेड ने अपने 1,553 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बृहस्पतिवार को 133-140 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। यह निर्गम 11 अगस्त को खुलेगा। कंपनी ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि आईपीओ 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 10 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगी। प्रस्तावित सार्वजनिक निर्गम किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। आईपीओ में 1,428 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 125 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचे जाएंगे। इस प्रकार निर्गम का कुल आकार 1,553 करोड़ रुपये होगा। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, इससे पहले मिल्की मिस्ट ने अपने पहले सार्वजनिक निर्गम के जरिए 2,035 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। निर्धारित मूल्य दायरे के आधार पर निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 10,310 करोड़ रुपये से 10,778 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। निर्गम का 50 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com